नशे के विरूघ्द चलाए गए बीबीएन पुलिस के अभियान ने तस्करो की कमर तोडी ।
नालागढ 03 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन को अपराध मुक्त बनाने के लिए बीबीएन पुलिस का कार्य इस वर्ष सराहनीय रहा है । बीबीएन पुलिस अधीक्षक मोहित चावला के नेतृत्व में औधोगिक नगरी में अवैध नशा करने वालो के विरूघ्द जीरो टॉलरेंश के चलते इस वर्ष बीबीएन पुलिस ने अवैध नशे में लगे कारोबारियो की कमर तोड दी है । पुलिस ने औधोगिक नगरी में चिट्टे से ले कर भूक्की तक का कारोबार करने वालो के विरूघ्द कडी कार्यवाही की है ।
औद्योगिक नगरी बीबीएन में अवैध नशे के कारोबार , खनन माफिया व जुआरियो की धरपकड़ के लिए इस वर्ष पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाए जाने से अपराधियो की कमर तोड दी है यह बात जिला पुलिस अधीक्षकबीबीएन से मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष बीबीएन पुलिस द्वारा एन डी पी एस अधिनियम के अधीन 20 मामले पकडे गए जिनमें 108. 385 किलोग्राम भूक्की 11. 984 किलोग्राम गांजा तथा 110 .35 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया । जानकारी के मुताबिक बीबीएन पुलिस ने पिछले साल में कुल 11 मामले पंजीकृत किए हैं किए थे जिनमें 709 ग्राम चरस 880 ग्राम अफीम व 9. 0 12 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई थी इसी प्रकार बीबीएन पुलिस द्वारा इस वर्ष आबकारी अधिनियम के अधीन कुल 21 मामले दर्ज किए गए जिनमें 203295ं एम एल देसी शराब तथा 47 250 एम एल अंग्रेजी शराब पकडने में कामयाबी हासिल की है । बीबीएन पुलिस द्वारा जुआ अधिनियम के अधीन वर्ष 2022 में कुल 21 मुकदमा दर्ज 54,320 रुपए बरामद किए थे जबकि इस वर्ष कुल 32 मामले दर्ज कर 63,420 रूपए बरामद की गई है पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा इस वर्ष खान और खनिज अधिनियम के अधीन तीन मामले पंजीकृत किए तथा 70 चालान कर 10,06,300 जुर्माना लगाया गया है । एस पी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस अवैध नशे के कारोबारियों की धरपकड़ हेतु वचनबघ्द है जिसके लिए भविष्य में भी विशेष अभियान चलाए जाएंगे










