/शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब राजपुरा द्वारा नॉर्थ इंडिया ओपन नेशनल स्टाइल 29 वीं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब राजपुरा द्वारा नॉर्थ इंडिया ओपन नेशनल स्टाइल 29 वीं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित


नालागढ 3 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/नयना वर्मा

कब्बड़ी प्रतियोगिता का शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब राजपुरा द्वारा आयोजित नॉर्थ इंडिया ओपन नेशनल स्टाइल 29 वीं कबड्डी का आयोजनए किया प्रतियोगिता के समापन समारोह में नालागढ़ के विधायक के एल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे ।


प्रतियोगिता में कल्ब के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल ने बताया की प्रतियोगिता में लगभग टीमों 70 टीमो ने हिस्सा लियाए इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक के एल ठाकुर ने बच्चों को इनाम वितरित किए इस अवसर पर विधायक
के एल ठाकुर ने अपने संबोधन में बच्चों को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की अपील की ।शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब राजपुरा में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन लड़कों की 35 किलो 55 किलो और ओपन के मैच के साथ ही लड़कियों के भी ओपन मैच करवाए गए जिस में 35 किलो भार वर्ग में फाइनल में राजपुरा और दभोटा का मैच हुआ और दभोटा 4 अंक से विजयी रहा 55 किलो भार वर्ग में शिव मंदिर थाथेंवाल और महादेव गौशाला का फाइनल हुआ जिसमें शिव मंदिर थाथेंवाल 12 अंक से विजयी रहा

उसके बाद लड़कियों का फाइनल में खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा में और हरियाणा भिवानी में हुआ जिसमें खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा 19 से विजयी हुए

लड़कों का फाइनल खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा और कैथल के बीच हुआ जिसमें खेलो इंडिया सेंटर 22 पॉइंट से विजयी रहा इस मौके पर कमेटी में प्रधान कृष्ण गोपाल कैशीयर बब्बल ,और विजय कोच संजीव ठाकुर, प्रवीण ठाकुर ,बलजीत सैनी, अशोक सैनी, रविंद्र सैनी ,बक्शीश सिंह महिंदर ठाकुर , धर्म पाल चौधरी,,सुरेश ठाकुर,परदिप शर्मा, और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे