/हिमाचल कांग्रेस पूंजीपति अडानी समूह के खिलाफ 13 मार्च को करेगी धरना प्रदर्शन । राज्यपाल को सौंपेगे ज्ञापन ।

हिमाचल कांग्रेस पूंजीपति अडानी समूह के खिलाफ 13 मार्च को करेगी धरना प्रदर्शन । राज्यपाल को सौंपेगे ज्ञापन ।


शिमला 11 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर 13 मार्च को चलो राजभवन कार्यक्रम में राज्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सांसद प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में पार्टी के सभी विधायकों पूर्व विधायकों प्रदेश के सभी पदाधिकारियों सभी जिला अध्यक्षों व समस्त कार्यकारिणी के सदस्य सभी ब्लॉक अध्यक्ष अग्रणी संगठनों व अध्यक्ष व पदाधिकारियों विभाग के अध्यक्ष व पदाधिकारियों को शामिल होने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को कहा है ।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं संयोजक चलो राजभवन अमेठी दविंदर विषारी ने बताया किइस प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के प्रभारी तेजेंद्र पाल बिट्टू संजय दत्त विशेष तौर से उपस्थित रहेंगे। उन्होने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर चलो राज भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी 13 मार्च को सुबह 11रू00 बजे छोटा शिमला गुड विला होटल के समीप एकत्रित होकर महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपेंगे जिसमें एक क्रोनी पूंजीपति अडानी समूह को जिस प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व एलआईसी का हजारों रुपए अदानी कंपनी में निवेश कराने का दबाव बना रही है हिंडोन पर्स के खुलासे के उपरांत अडाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आने के उपरांत बैंक को इंश्योरेंस कंपनी के हजारों करोड़ डूबने से इन को भारी नुकसान हुआ वहीं के बावजूद भी केंद्र सरकार द्वारा उन पर निवेश करने का दबाव जारी है इस को देखते हुए देश के गरीब जनता की पूंजी पर कुठाराघात हो रहा है इसके कारण लोगों की जमा पूंजी पर खतरा मंडरा रहा है