लेफ्ट आउट 66पशु पंचायत सहायकों को अनुबंध आधार पर किया जाए : हरीश कुमार
नालागढ 13 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा
पशुपालन विभाग कर्मचारी महासंघ के मीडिया प्रभारी हरीश कुमार व प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष दिनेश नेगी ने प्रेस में दिए बयान मैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह व पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार चौधरी का सभी जिलों के प्रधानों व महासचिव ने आभार व्यक्त किया और कहां की जिसमें पूर्व की जयराम सरकार ने लास्ट कैबिनेट में पशुपालन विभाग में लगे वेटरनरी फार्मासिस्ट का पद नाम बदलकर जूनियर वेटरनरी इंस्पेक्टर कर दिया था उन्होंने कहा है कि 20 से 25 वर्ष नौकरी करने के उपरांत भी उन्हें जूनियर का पदनाम दिया गया था जिससे कर्मचारियों में काफी रोष था और सुखविंदर सिंह सरकार ने अधिसूचना को रद्द कर दिया जिसे सूबे के सभी कर्मचारियों ने सरकार का धन्यवाद किया है l नेगी ने कहा है कि जूनियर वेटनरी इंस्पेक्टर बनाने के उपरांत प्रदेश भर में पशुपालन विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया रुक /प्रभावित हो गई थी जिसेसे अब पशुपालन विभाग में अब जल्दी ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी l हरीश ने कहा है कि जल्दी ही सरकार ने 66 बचे हुए /लेफ्ट आउट पशु पंचायत सहायकों को अनुबंध आधार पर करने का आश्वासन दिया है और साथ ही कर्मचारी महासंघ ने रिक्त पड़े पशु संस्थानों को जल्द भरने की गुहार लगाई l










