/राजस्व रिकार्ड से नही ग्रामिणो के कहने पर निशानबन्दी कर रहे है सैटलमैण्ट विभाग के पटवारी ।

राजस्व रिकार्ड से नही ग्रामिणो के कहने पर निशानबन्दी कर रहे है सैटलमैण्ट विभाग के पटवारी ।

मौके पर मौजूद न रहने वालेा के खेतो को दर्शाया जा रहा है दुसरो के कब्जे में । ग्रामिणो में विवाद व वैन्मस्य बढने की आशंका ।


सोलन( अर्की ) 15 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो

सोलन जिले के अर्की उपमण्डल में सरयांज पंचायत के राजस्व गांव धारठ में पिछले कई दिनो से चले सैटलमैण्ट कार्य (ए टी एस )जीपीएस के द्वारा जमीन की पैमाईश होने पर ग्रामिणो की आशंका बढती ही जा रही है जबकि राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी किसी को सही जानकारी देने में कामयाब नही हो रहे है या देना नही चाहते । याद रहे कि गांव धारठ में सैटलमैण्ट करने वाले अधिकारी व कर्मचारी राजस्व रिकार्ड के बजाए गा्रामिणो द्वारा बताए जा रही सीमाओ के हिसाब से पैमाईश करते व निशान लगाते देखे जा रहे है । ग्रामिणो ने बताया कि कुछ लोगो की व्यक्तिगत समस्याओ व व्यस्थता के चलते मौके पर नही रहने पर कुछ लोग दुसरे के खेतो व जमीन के टुकडो को अपना बता कर निशान लगवा रहे है जिस से गांव में स्थिति विस्फोटक होने के आसार बनते जा रहे है । याद रहे कि जमीन को ले कर कई स्थानो पर विवाद बढते जा रहे है और समाज में वैमन्स्य भी पैदा हो रहा है । इस बारे में जब सैटलमैण्ट में लगे मौके के पटवारी जयदीप से बात की तो उन्होने इस बारे में कोई भी संतोषजनक उत्तर न दे कर बात को बडी सफाई से टाल दिया और इस बारे में कुछ भी सही जानकारी देने से टाल दिया । लोगो ने बताया कि कुछ स्वार्थी किस्म के लोग दुसरे की जमीन को भी अपनी बता कर राजस्व अधिकारियो व कर्मचारियो को भ्रमित कर रहे है और दुूसरे की जमीन पर जा कर निशान लगवा रहे है ।

लोगो ने सरकार से मांग की है कि वह राजस्व रिकार्ड के हिसाब से पुराने फिक्स पवांईट जैसे बावडियो इत्यादि के हिसाब जमीन को रिकार्ड के हिसाब से निशानबन्दी करे न कि लोगो द्वारा अपने अपने स्वार्थ से बताए गए हिसाब से निशानबन्दी करें । इस बारे में जब नायब तहसीलदार सैटलमैण्ट कृष्ण लाल चैहान ; से बात की गई तो उन्होने बताया कि यह निशान स्थाई नही है राजस्व रिकार्ड के हिसाब से सही पैमाईश की जाएगी और किसी की जमीन को इधर उधर नही किया जाएगा ।