शिमला 16 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो
हिन्दु धर्म के अन्दर आत्मसाक्षात्कार का वर्णन बडे ही विस्तार से किया गया है लेकिन इस की प्राप्ति के लिए सब से आसान तरीका सहजयोगा में बताया गया है । हिमाचल प्रदेश देवी देवताओ का प्रदेश है और इसको देव स्थली के नाम से भी जाना जाता है । लेकिन समय के साथ साथ यहां भी संसार की नकरात्मकता का असर हो रहा है । देवी देवताओ के मन्दिरो में चारियो की बारदाते बढती जा रही है । पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव में लोगो की आस्था भी कम होने लगी है । आत्मसाक्षात्कार जैसी घटनाओ को यहां बडे बडे धार्मिक विचारो वाले विदय्वान भी इस बात को एक परिकल्पना से ज्यादा नही बताते है।

लेकिन सहज योगा में श्री माता जी निर्मला देवी द्वारा बताए गई पदघ्ति से हिमाचल में भी सैकडो लोगो ने आत्मसाक्षात्कार का अनुभव किया है और अपनी दैनिक जीवन क्रियाओ के साथ सहजयोग के माध्यम से परमात्मा के साथ योग जिसे आत्मसाक्षात्कार कहा जाता है का आन्नद ले रहे है ।
हिमाचल में सहजयोग का प्रचार प्रसार कम होने तथा यहां पर कुछ नकरात्मकताओ के चलते अभी इस ओर लोगो का रूझाान कम है । एक वैज्ञानिक प्रमाणिकता के साथ किया जाने वाला योग श्री माता जी निर्मला देवी का आर्शिवाद है । हिमाचल में आज शिमला, सोलन ,मण्डी ,उ्ना ,धर्मशाला ,रोहडू ,चम्बा ,चिन्तपुर्णी , पालमपुर,शाहपुर, नाहन ,काला अम्ब ,पांवटा साहिब,?घुमारवी ,सुन्दरनगर,कुमारसैन, नालागढ, बद्दी, नादौन ,हमीरपुर व दाडलाघाट, अर्की तक के सैकडो लोग सहज योग कर रहे है ।
यह जानकारी देते हुए हिमाचल सहज योग ट्रस्ट के समनव्यक राहुल लाम्बा ने बताया कि श्री माता जी निर्मला देवी द्वारा प्रदत सहज योग से कोई भी व्यक्ति किसी भी स्थान व स्थिति में आत्मसाक्षात्कार प्राप्त कर सकता है लेकिन उसकी शुघ्द इच्छा होनी चाहिए । उन्होनेबताया कि सहज योग निशुल्क है और किसी भी जाति विशेष व धर्म विशेष के आधार पर नही करवाया जाता है । इस को करनेके लिए कोई भी व्यक्ति कभी भी सम्पर्क कर सकता है उन्होने अपना सम्पर्क नम्बर 9418155252 हमेशा इस कार्य के लिए उपलब्ध होने की बात करते हुए कहा कि सहज योग सीखने के लिए कोई भी किसी भी समय सम्पर्क कर सकता है । उन्होने एक टोल फ्री नम्बर 18002700800 पर भी किसी भी समय सम्पर्क करने वालो का स्वागत किया है । उन्होने बताया इस कि सहज योग से लोगो के जीवन सुधर गए । नशेडियो ने नशा छोड कर अपना जीवनसुधार लिया । जीवन की बुराईयो को सहज ही छोडने का एक सहज रास्ता है और आत्मसाक्षात्कार पाने के बाद किसी भी व्यक्ति के पूर्व कृत्य कर्माे से सहज छुटकारा मिल जाता है । इस में हजारो लोगो का जीवन सुधर गया और परमात्मा की प्राप्ति हुई है ।










