नालागढ 14 जून,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
थाना मानपुरा में गत दिवस शिकायतकर्ता गीता देवी निवासी बिहार ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बेटी शबनम की शादी वर्ष 2023 में राजीव कुमार निवासी बिहार से हुई थी ।
शादी के बाद राजीव कुमार उसकी बेटी को लेकर बद्दी के मानपुरा में किराये के मकान में रहने लगा और मानपुरा में काम करने लगा ।
इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि शिकायत कर्ता ने आराोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद ही राजीव कुमार उसकी बेटी को दहेज़ के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा जिससे तंग आकर उसकी बेटी शबनम ने अपनी जान दे दी ।
उन्होने बताया कि शिकायत पर थाना मानपुरा में सम्बंधित धाराओं में मामला पंजीकृत करके अन्वेषण किया जा रहा है









