सोलन [अर्की] 3 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
डॉ वाई एस परमार यूनिवर्सिटी नौणी में चल रहे सी ए टी सी, एटीसी 193 एनसीसी कैंप में नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन के 24 कैडेट्स भाग ले रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक एनसीसी कैंप हिमाचल प्रदेश बटालियन एनसीसी सोलन के द्वारा 29 जून से 8 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है ,जिसमें जिला सोलन के 500 के लगभग कैडेट्स भाग ले रहे हैं।
जानकारी देते हुए एनसीसी इंचार्ज हरेंद्र वर्मा ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन , एकता , शारीरिक गुणों का विकास , मानसिक विकास एवं सांस्कृतिक सहयोग की शिक्षा दी जा रही है ।
इस कैंप में बच्चों को इन गतिविधियों के अलावा ड्रिल एवं फायरिंग का अभ्यास भी करवाया जा रहा है ,यह 10 दिवसीय कैंप कमांडर कर्नल राजीव थॉमस के नेतृत्व में करवाया जा रहा है।









