सोलन ( कुनिहार ) 23 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
कुनिहार पंचायत समिति के उपाध्यक्ष पद के लिए लम्बे समय से चली खींचतान के बाद गत दिवस इस पद के लिए प्रताप सिंह के चुने जाने के बाद मामला शांत हो गया । मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस करवाए गए चुनाव में शशी कांत को 9 मत पडे जबकि प्रताप ठाकुर को 14 मत पडे । याद रहे कि यह मध्यावधि चुनाव मनोहरलाल के प्रति अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद उपाध्यक्ष पद का मामला चुनाव तक पहुचा था ।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियमए 1994 की धारा 126 व उसके साथ पठित हिमाचल प्रदेश पंचायती राज ;सामान्यद्ध नियमए 1997 के नियम 124 का अनुसरण करते हुए सोलन ज़िला के विकास खण्ड कुनिहार में प्रताप सिंह सुपुत्र स्वण् नानक चंद गांव बडैनए डाकघर डुमैहरए तहसील अर्की ज़िला सोलन को पंचायत समिति कुनिहार का उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया है।










