नालागढ़ 7 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
मजदूर विरोधी चार श्रम कोड के विरोध में 9 जुलाई को बघेरी अल्ट्रा टेक सीमेंट प्लांट के मजदूरों ने एकबदीन की हड़ताल करने का ऐलान किया है।
यह जानकारी देते हुए मजदूर नेता प्रदीप कुमार ने बताया कि सीटु यूनियन बघेरी मजदूर विरोधी चार श्रम कोड के विरोध में 9 जूलाई,2025 को एक दिवसीय हड़ताल पर जा रही है और केंद्र सरकार से मजदूर विरोधी इन चार श्रम कोड को वापस लेने की मांग भी करेगी।
उन्होंने बताया कि इस बारे में सर्वसम्मति से
निर्णय लिया गया है।सीटु यूनियन बघेरी ने हड़ताल पर जाने का निर्णय श्रम कोड़ लागू किए जाने के विरोध में लिया है ।
प्रदीप कुमार ने बताया कि मजदूर विरोधी प्रावधानों जिसमें फैक्ट्री एक्ट 50 कामगारों पर ही लागू करना जो पहले 20 पर लागु होता था,300 से कम कामगारों में मजदूरों को बिना नोटिस दिए उद्योगों को छंटनी का अधिकार दिया जाना , पक्का रोजगार के बदले फिक्स टर्म नीति (सीमित अवधि नीति)की तहत रोजगार दिया जाना, और हड़ताल का बुनियादी अधिकार खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाये जाना इत्यादि इन चार कोड का विरोध जताया जाएगा ।
सीटु यूनियन बघेरी ने सभी मजदूरों से एकजूट होकर अपने रोजगार व बुनियादी अधिकारों की रक्षा के लिए खुलकर आगे आने तथा 9 जूलाई,2025 हड़ताल में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि सीटु यूनियन बघेरी केंद्र सरकार से मजदूर विरोधी चार श्रम कोड को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग करते है।







