नालागढ (रामशहर) 03 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा
नालागढ के रामशहर में पांच दिवसीय आशा वर्कर प्रशिक्षण शिविर आज सम्पन्न हो गया । मिली जानकारी के मुताबिक
प्रदेश सरकार एवं जिला एवं उपमंडला चिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देशानुसार रामशहर सीएससी में पांच दिवसीय स्वास्थ्य भिन्न-भिन्न रोगों से संबंधित आशा वर्कर को प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जानकारी के मुताबिक यह शिवर प्रभारी सीएचसी प्रभारी डॉ प्रतिभा की अगुवाई में संपन्न हुआ। यह शिवर 27 फरवरी से 3 मार्च तक चला ।

जानकारी के मुताबिक इस शिविर में नालागढ़ ब्लॉक की 44 आशा वर्कर ने भाग लिया। इस शिविर में डॉक्टर डॉक्टर भूपेश ने दांतो से संबंधित ,डॉ गौरव ने आपातकालीन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी ।इसके अलावा सी एच ओ इंदु बाला सैनी, चंचला वर्मा , उषा, सुमन, ने भी ओ ई ई ई ओरल, आंख, नाक,गला भिन्न-भिन्न रोगों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। सीएचसी परवारी ने यह भी बताया कि विभाग की ओर से चाय एवं लंच के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।










