सोलन (अर्की) 16 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
अर्की उपमंडल के राजकीय उच्च विद्यालय लडोग में नशा मुक्त भारत अभियान 2.0 के अंतर्गत विद्यालय परिसर के आसपास और रास्तों में उगे भांग के पौधों को उखाड़ा गया।

इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट गाइड एवं ईको क्लब यूनिट ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया।

पाठशाला सभा में विद्यालय नोडल प्रभारी यश पाल वर्मा ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाना है।

इसके पश्चात विद्यालय स्काउट मास्टर भूपेंद्र कुमार एवं ईको क्लब प्रभारी सरोज कुमारी के नेतृत्व में बच्चों और अध्यापकों ने मिलकर विद्यालय परिसर में लगे भांग के पौधे उखाड़े।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक वर्ग एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।








