/पीजीआईएमईआर में ओकुलर जेनेटिक्स वर्कशॉप OCUGEN सम्पन्न।

पीजीआईएमईआर में ओकुलर जेनेटिक्स वर्कशॉप OCUGEN सम्पन्न।

चंडीगढ़ 20 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

एईसी-पीजीआई ओकुलर जेनेटिक्स वर्कशॉप (OCUGEN) का आयोजन 18–19 सितम्बर को पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में किया गया, जो गत 19 सितम्बर को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक़ इस दो दिवसीय हाइब्रिड (फिजिकल व ऑनलाइन) कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. एस. एस. पांडेव ने की और आयोजन सचिव प्रो. सुष्मिता कौशिक रहीं।

मुख्य संसाधन विशेषज्ञों में प्रो. आरिफ खान (क्लीवलैंड क्लिनिक फाउंडेशन, अबू धाबी) और सुश्री हन्ना स्कांगा (यूपीएमसी चिल्ड्रन हॉस्पिटल ऑफ पिट्सबर्ग, अमेरिका) शामिल रहीं। सत्रों में जेनेटिक रिपोर्ट की व्याख्या, क्लीनिकल फिनोटाइपिंग तथा रेटिना, ग्लूकोमा, कॉर्निया, ऑन्कोलॉजी और पीडियाट्रिक नेत्र रोगों में उनकी उपयोगिता पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण डिनर सीएमई “एवरीडे जेनेटिक्स फॉर द ऑप्थाल्मोलॉजिस्ट” रही, जिसमें प्रो. आमोद गुप्ता मुख्य अतिथि थे, जबकि प्रो. जगत राम और प्रो. एम. आर. डोगरा विशिष्ट अतिथि रहे। इस सत्र में जेनेटिक टेस्टिंग, काउंसलिंग और केस-आधारित शिक्षण पर व्यावहारिक जानकारी दी गई।

दूसरे दिन मरीजों की प्रत्यक्ष जांच और जेनेटिक रिपोर्ट के विश्लेषण पर आधारित प्रशिक्षण हुआ। विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसे आयोजन चिकित्सकों को सटीक निदान, व्यक्तिगत उपचार योजना और बेहतर रोगी देखभाल सुनिश्चित करने में सक्षम बनाते हैं।