/डाडीकनिया में पार्किंग मेंअवैध रूप से बेचा जा रहा था पेट्रोल व डीज़ल ।

डाडीकनिया में पार्किंग मेंअवैध रूप से बेचा जा रहा था पेट्रोल व डीज़ल ।


पुलिस ने जब्त किया अवैध 5800 लीटर तेल।


नालागढ़ 27 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

एच पी सी एल डिपो डाडी के पास पार्किंग में पुलिस ने फिर 5800 लीटर अवैध तेल पकड़ने का दावा किया है याद रहे कि गत दिनों यहां से भरी मात्रा में अवैध पेट्रोल बरामद किया गया था। अभी वही मामला नहीं सुलझा था कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस पार्किंग एरिया में 5800 लीटर अवैध तेल पकड़ लिया जिस से यहां तेल डिपो को संदिग्ध नजरों से देखना शुरू कर दिया है ।इस डिपो की और से इस बारे में कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

पुलिस इस के लिए टैंकरों के मालिकों या चालकों को संलिप्त बता रही है लेकिन ये तेल ना टैंकर में पैदा होता है न ही कोई माप तोल में इतना फर्क आता है कि टैंकर में तेल बच रहा है इस सब के पीछे बड़ी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है।

पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई में इस पार्किंग में 5800 लीटर तेल जब्त करना बड़ी अचीवमेंट है।


मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई बड़ी कार्रवाई में कुल 4600 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया गया, जो अवैध रूप से जमा किया गया था और बेचा जा रहा था।

यह कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 287 के अंतर्गत की गई।

थाना नालागढ़ के अंतर्गत, पुलिस उप-अधीक्षक नालागढ़ के नेतृत्व में टीम ने गांव डाडी कनियां स्थित HPCL डिपो के समीप दो स्थानों पर दबिश दी। पहली कार्रवाई में राज कुमार पुत्र श्री स्वामी लाल निवासी गांव प्लेट डाकघर गलोट तह नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश की पार्किंग से एक टैंकर HP-28C-1222 से 600 लीटर पेट्रोल, जबकि दूसरी में गुरदीप पुत्र राम आसरा निवासी गांव डाडी कनियां तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश की पार्किंग की तलाशी में पुलिस टीम द्वारा दो प्लास्टिक ड्रमों से लगभग 400 लीटर डीजल बरामद किया गया।

वहीं, थाना मानपुरा क्षेत्र में पुलिस उप-अधीक्षक बद्दी के नेतृत्व में गांव निचला खेड़ा में मेजर सिंह पुत्र श्री करनैल सिंह निवासी गांव निचला खेड़ा डाकघर खेड़ा तहसील नालागढ़ जिला सोलन के कब्जा से टैंकर HP-25A-5818 से 3300 लीटर व दो प्लास्टिक ड्रमों में रखा 150-150 लीटर डीज़ल बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से टैंकर, ड्रम, तेल इत्यादी को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कुछ दिन पूर्व दिनांक 19 जुलाई 2025 को भी थाना नालागढ़ क्षेत्र में पुलिस ने सुरेन्द्र पाल उर्फ गोला निवासी जिला रोपड़, पंजाब के कब्जे से टैंकर PB-13U-0473 से 800 लीटर पेट्रोल तथा पानी की टंकी में रखा 400 लीटर पेट्रोल जब्त किया था। यह बरामदगी भी HPCL डिपो के पास स्थित इसी पार्किंग से हुई थी।

पुलिस ने बताया कि यह तेल अवैध रूप से एकत्र किया गया था और काले बाज़ारी के लिए बेचा जा रहा था।