नालागढ़ ( बद्दी) 9 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/, रजनीश ठाकुर
औद्योगिक नगरी के माधव बस्ती न्यू टाउन में रक्षाबंधन श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम वार्ड नंबर 6 के तहत आने वाली संघ की माधव बस्ती की महिला नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता कविता शांति गौतम ने क्यूरेटेक ग्रुप के एम डी एवं अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला एवं परिजन सहित ग्रुप के सुरक्षा अधिकारी उमेश सिंह को 30 वर्ष बाद किसी महिला ने बहन बन राखी बांधी।

माधव बस्ती के स्वयंसेवकों धैर्य प्रभाकर,सार्थक राय , दिव्यांश, सक्षम,अरविंद ,अमित, किट्टू, कन्नू, प्रकृति पकू, डिंपल, पूजा , ज्योति काजल,शिवानी भारद्वाज, गौरी, गीतू आदि ने एक दूसरे को राखी बांधी व दीर्घायु की कामना की।

इस दौरान बहनों और भाइयों ने नगर के नप,पुलिस कार्यालय सहित अन्य स्कूलों में जाकर रक्षाबंधन पर वहां तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को राखी बंधी ।इस मौके पर कविता शर्मा ने बताया कि त्योहारों को त्योहारों की दृष्टि से मनाना चाहिए ।
इस मौके पर दीपक,लखविंदर, राम कुमार, रमन,लक्की, परवीन कुमार सूर्यकांत,विशाल आदि उनके साथ रहे ।










